हड़ताल को ले प्रधान सचिव ने डीएम को लिखा पत्र
दरभंगा : पीजी डॉक्टरों की हड़ताल को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने डीएम को पत्र लिखा है, जिसमें सरकारी अस्पतालों को सुरक्षा मुहैया कराने को कहा है. प्रधान सचिव ने कहा है कि उपचार व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़े इसको लेकर डीएमसीएच सहित अन्य अस्पतालों में सुरक्षा को पुख्ता करें. उन्होंने पीजी डॉक्टरों की हड़ताल से उत्पन्न स्थिति पर कहा है कि संभव है वे लोग बलपूर्वक अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को ठप कराने का प्रयास करें, ऐसी स्थिति में मरीजों के हित का ख्याल रखते हुए सुरक्षा मजबूत करनी जरुरी है.
