किसी निजी नर्सिंग होम का निबंधन नहीं

मनमानी. मात्र आरबी मेमोरियल अस्पताल का जमा हुआ आवेदन दरभंगा : बिहार क्लिनिकल स्टैब्लिशमैंट एक्ट के तहत शनिवार तक एक भी निजी नर्सिंग होम का निबंधन नहीं हो पाया है. मात्र आरबी मेमोरियल ने सीएस कार्यालय में आवेदन सौंपा है, लेकिन उसका भी निबंधन नहीं हो पाया है. अब तक सीएस कार्यालय से 218 आवेदन […]

मनमानी. मात्र आरबी मेमोरियल अस्पताल का जमा हुआ आवेदन

दरभंगा : बिहार क्लिनिकल स्टैब्लिशमैंट एक्ट के तहत शनिवार तक एक भी निजी नर्सिंग होम का निबंधन नहीं हो पाया है. मात्र आरबी मेमोरियल ने सीएस कार्यालय में आवेदन सौंपा है, लेकिन उसका भी निबंधन नहीं हो पाया है. अब तक सीएस कार्यालय से 218 आवेदन की बिक्री हुई है. इसमें निजी नर्सिंग होम संचालकों ने 144 आवेदन लिये हैं. इसके अलावा सरकारी अस्पताल, रेडियोलॉजिकल एवं पैथोलॉजिकल जांच घरों ने शेष आवेदन लिये है. निबंधन कराने के लिए कोई निर्धारित तिथि तय नहीं है. इस एक्ट पर 17 मई को हाईकोर्ट में निबंधित निजी नर्सिंग होमों के निबंधन का कागजात सौंपा जाना है.
इसमें रेडियोलॉजिकल एवं पैथोलॉजिकल निबंधन जांच घर के निबंधन की रिपोर्ट पटना भेजा जा चुका है. इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) की हुई बैठक में निबंधन नहीं कराने का निर्णय लिया गया है. इसको लेकर सरकार और आइएमए में ठन गयी है.
जांच नहीं होने पर नहीं हो सका निबंधन: सीएस कार्यालय में एक आवेदन सौंपा गया. लेकिन सीएस कार्यालय की ओर से गठित टीम ने इन निजी नर्सिंग होम की जांच नहीं की. इस कारण निजी नर्सिंग होम का निबंधन नहीं हो सका है. इधर निजी नर्सिंग होम का निबंधन को लेकर निबंधन की एक भी रिपोर्ट पटना नहीं भेजा गया है.
144 में से मात्र एक ने जमा किया आवेदन : जिले के निजी नर्सिंग होमों ने सीएस कार्यालय से 144 आवेदन लिया है. लेकिन इसमें मात्र एक निजी नर्सिंग होम आरबी मेमोरियल हॉल ने सीएस कार्यालय में आवेदन जमा किया है. वहीं उसका निबंधन नहीं पाया है. जबकि जिले में क्लिनिक एवं निजी नर्सिंग होम कुकुरमुत्ते की तरह खुले हैं. इसके बावजूद निजी नर्सिंग होमों ने मात्र 144 आवेदन ही लिया है, इन नर्सिंग होमों में से मात्र एक नर्सिंग होम ने आवेदन जमा किया है.
हाइकोर्ट को सौंपी जायेगी रिपोर्ट: निजी नर्सिग होम एवं सरकारी अस्पताल के निबंधन की रिपोर्ट 17 मई को हाइ कोर्ट में सौंपी जायेगी. इसमें रेडियोलॉजिकल एवं पैथोलॉजिकल जांच घरों की रिपोर्ट दी जायेगी. इसी को लेकर निजी नर्सिंग होम तो ले लिया लेकिन एक को छोड़कर किसी ने भी आवेदन जमा नहीं किया.
रेडियोलॉजिकल की भेजी गयी रिपोर्ट : सीएस कार्यालय से रेडियोलॉजिकल एवं पैथोलॉजिकल जांच घर के निबंधन की रिपोर्ट पटना को भेज दी गयी है. इसमें करीब चार दर्जन से अधिक जांच घर शामिल है. दूसरी ओर जिले के 58 सरकारी अस्पतालों की निबंधन संबंधी रिपोर्ट पटना भेज दी गयी है.
कहते हैं आइएमए के जिला सचिव : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के जिला शाखा के सचिव डा. कन्हैयाजी झा ने कहा कि बीते शनिवार को आइएमए हॉल में डाक्टरों की एक आमसभा हुई. जिसकी अध्यक्षता डा. एसएन सर्राफ ने की. इसमें निर्णय लिया गया कि बिहार क्लिनिकल स्टैब्लिशमैंट के तहत सरकारी कार्रवाई की धमकी पर विचार हुआ. इसमें निर्णय लिया गया कि वर्त्तमान स्वरुप में नैदानिक स्थापना को निबंधित कराने में वे लोग असमर्थ हैं.
सभी डाक्टरों ने एक स्वर से निबंधन कराने से इनकार किया और सभी डाक्टरों से इस निर्णय के पालन करने की अपील की. अगर निबंधन को लेकर कोई भी सरकारी कार्रवाई होती है तो सभी चिकित्सक तत्काल अपने नैदानिक स्थापना को बंद कर देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया. उधर सभा में जमुई के चिकित्सक डा. विभा सिंहा पर झूठे मुकदमें एवं अनावश्यक पुलिसिया कार्रवाई की कड़ी निंदा की गयी. गिरफ्तारी के विरोध में यहां के डाक्टर 16 मई की शाम आइएमए हॉल अललपट्टी परिसर से कैंडिल मार्च निकालने का निर्णय लिया.
कहते हैं सीएस: सीएस डा. श्रीराम सिंह ने बताया कि आवेदन लेने और जमा करने की तिथि तय नहीं है. कोई भी निजी नर्सिंग होम आवेदन ले सकते हैं और कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं. उन्होंने एक भी निजी नर्सिंग होम के निबंधन की पुष्टि नहीं की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >