तीन महिलाएं पटना रेफर, दो और भरती

दरभंगा : शांति कुटीर संस्था की दो और महिलाओं को गुुरुवार को डीएमसीएच में भरती कराया गया. जबकि गंभीर हालत में तीन भरती मरीजों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इधर डीएमसीएच में डॉक्टरों द्वारा किये जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों के किडनी में संक्रमण निकला है. समाज कल्याण विभाग पटना की टीम यहां […]

दरभंगा : शांति कुटीर संस्था की दो और महिलाओं को गुुरुवार को डीएमसीएच में भरती कराया गया. जबकि गंभीर हालत में तीन भरती मरीजों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इधर डीएमसीएच में डॉक्टरों द्वारा किये जांच रिपोर्ट में तीन मरीजों के किडनी में संक्रमण निकला है. समाज कल्याण विभाग पटना की टीम यहां कैंप किये हुए है. वहीं दूसरी ओर मेडिसीन वार्ड विषाक्त भोजन से पीडि़त महिलाओें से पट गया है.

ये मरीज हुए भरती : डीएमसीएच में गुुरुवार को मंटू देवी ओर पूजा देवी को गंभीर हालत में भरती कराया गया है. संस्था के डॉक्टरों ने इन मरीजों को यहां रेफर किया है.
ये मरीज हुए रेफर : डीएमसीएच में इलाजरत तीन मरीजों को गंभीर हालत में पीएमसीएच रेफर किया गया है. रेफर होनेवाली पीडि़त महिलाओं में गंुजा कुमारी, परमेश्वरी देवी और दुर्गावती देवी शामिल है. ये सभी मरीज डा. विनयानंद झा के यूनिट की है.
जांच रिपोर्ट में किडनी में गड़बड़ी
तीनाें रेफर होनेवाली मरीज की जांच रिपोर्ट में किडनी में गड़बड़ी की शिकायत आयी है. जांच में यूनिया व क्रिटनीन बढा पाया गया. इसके कारण इन तीनों मरीजों को पीएमसीएच आइजीएमएस रेफर कर दिया गया. इन तीनों मरीजों का फु ड प्वाइजनिंग नियंत्रित हो गया था.
23 मरीज इलाजरत
तीन मरीजों के रेफर के बाद डीएमसीएच में 23 मरीज इलाजरत हैं. इसमें सात मरीज डा. जीएन झा के यूनिट में, डा. बीएन झा के यनिट में एक, डाॅ बीके सिंह के यूनिट में आधा दर्जन एवं शेष मरीज डा. केके सिंह के यूनिट में भरती हैं.
क्या कहते हैं डाक्टर
इलाजकर रहे डॉक्टरों ने बताया कि भरती सभी मरीज कुपोषण के शिकार हैं. लगता ऐसा है कि ये सभी पहले से ही बीमार चल रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >