अपहरण कर हत्या का आरोपित धराया

सिंहवाड़ा : अपहरण कर हत्या कर देने के आरोपी गायघाट थाना क्षेत्र के जांताडीह निवासी रौशन कुमार चौधरी को सिंहवाड़ा पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया. जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा दक्षिणी पंचायत के लालपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने अपनी पत्नी उजाला कुमारी को बहला फुसलाकर […]

सिंहवाड़ा : अपहरण कर हत्या कर देने के आरोपी गायघाट थाना क्षेत्र के जांताडीह निवासी रौशन कुमार चौधरी को सिंहवाड़ा पुलिस ने उसके घर से ही गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया.

जानकारी के अनुसार सिंहवाड़ा दक्षिणी पंचायत के लालपुर निवासी अजय कुमार पाण्डेय ने अपनी पत्नी उजाला कुमारी को बहला फुसलाकर दो लाख रुपया नकद एवं आभूषण के साथ अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए पांच मई को सिंहवाड़ा थाना में कांड संख्या 63/16 दर्ज कराया था. थानाध्यक्ष राशीद प्रवेज ने बताया कि विवाहिता का अभी पता नही चल पाया है. जल्द ही उसका भी पता चल जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >