फूड प्याॅजनिंग. विषाक्त सब्जी खाने से हालत बिगड़ी
दरभंगा़ : मब्बी ओपी क्षेत्र के शांति कुटीर संस्था की महिलाओं की हालत बिगड़ गयी़ रविवार की देर शाम आधा दर्जन महिलाओं को डीएमसीएच से इमरजेंसी में भर्ती कराया गया़ इसमें दो की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है़ जानकारी के अनुसार शनिवार रात कुटीर में बनी आलू-कद्दू की सब्जी महिलाओं ने खाया था़
रविवार की सुबह से अचानक तबीयत बिगड़ने लगी़ पहले तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया़ इसके बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर सभी को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया़ इनमें गूंजा कुमारी, विमल किशन, पिंकी कुमारी, चंद्रकला देवी, सुशीला कुमारी, पदमेश्वरी देवी की हालत ज्यादा खराब थी़ चिकित्सकों ने बताया कि फुड प्वायजनिंग की वजह से महिलाओं की हालत बिगड़ी है़ अस्पताल अधीक्षक डॉ संतोष कुमार मिश्र ने अस्पताल में चिकित्सीय व्यवस्था का जायजा लिया़
