संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प

मजदूर दिवस पर कई कार्यक्रम आयोिजत हक-हुकूक के लिए आगे आयें मजदूर दरभंगा : मजदूर दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठन व कर्मचारी संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों की दशा व दिशा पर चर्चा की. झंडोत्तोलन, सभा, संकल्प, सेमिनार आयोजित कर सभी मजदूरों को अपने हक-हुकूक की लड़ाई में एकता का परिचय देने की […]

मजदूर दिवस पर कई कार्यक्रम आयोिजत

हक-हुकूक के लिए आगे आयें मजदूर
दरभंगा : मजदूर दिवस पर रविवार को विभिन्न संगठन व कर्मचारी संघ ने कार्यक्रम आयोजित कर मजदूरों की दशा व दिशा पर चर्चा की. झंडोत्तोलन, सभा, संकल्प, सेमिनार आयोजित कर सभी मजदूरों को अपने हक-हुकूक की लड़ाई में एकता का परिचय देने की अपील की गयी. लहेरियासराय के गुदरी बाजार में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन व सभा का आयोजन किया गया. वक्ताओं ने मजदूरों को 8 घंटा काम की समय सीमा तय आज की तारीख में किये जाने पर चर्चा करते हुए आगामी 2 सितंबर को अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस मनाने का संकल्प लिया गया.
सभा को जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, विद्यानंद मिश्र, दिनेश झा, नरेंद्र मंडल, हर्षनारायण झा, विजय ठाकुर आदि ने संबोधित किया.
गोपगुट से संबद्ध अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ एवं एक्टू ने डीएमसीएच के न्यू हॉस्टल परिसर में संकल्प सभा आयोजित किया. वक्ताओं ने मजदूरों के क्रांतिकारी संघर्षों के इतिहास को रखते हुए अधिकार के लिए और अधिक संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की. सभा को जिला सचिव योगेंद्र राम, एक्टू के जिला सचिव मिथिलेश्वर सिंह, गोपगुट के जिलाध्यक्ष अवध नारायण झा, निर्माण मजदूर यूनियन के जिला सचिव एम नारायण पासवान आदि ने संबोधित किया. वहीं दूसरी ओर डीएमसीएच परिसर में बिहार राज्य कर्मचारी महासंघ के राज्याध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मजदूरों को हक-हुकूम के लिए सजग रहने की अपील की.
सभा की अध्यक्षता सूर्यवंश यादव ने किया. इस मौके पर उदयशंकर सिंह, अभिमन्यू कुमार गुप्ता, अमरेंद्र कुमार सिंह आदि ने भी विचार रखा. जिला रजक संघ की जिला इकाई ने मिर्जा खां तालाब स्थित धोबी घाट पर आयोजित सभा में रजक समुदाय की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त किया गया. सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा नेता मुरारी मोहन झा को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन विजय कुमार गौतम ने किया. वक्ताओं में उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, मोहन रजक, विजय रजक, चौधरी आदि शामिल थे.
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ कार्यकारी अध्यक्ष डा. एके सिन्हा एवं जिला मंत्री आरके दत्ता के नेतृत्व में मजदूर अधिकार मार्च निकाला गया. मार्च पोलो मैदान से टावर चौक, लोहिया चौक होते हुए सैदनगर धर्मशाला तक निकाला गया. इसके बाद आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता डा. प्रमोद कुमार चौधरी तथा संचालन अनुसूचित जाति ताड़ी उत्पाद मजदूर संघ्ज्ञ के संयोजक विनोद कुमार चौधरी ने किया. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कर्मी संघ ने राज परिसर में बैठक आयोजित कर विभिन्न मांगों के समर्थन में संघर्ष के लिए रणनीति बनायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >