त्याग, समर्पण व लोकाचार से ताउम्र जूझती महिला

त्याग, समर्पण व लोकाचार से ताउम्र जूझती महिला हावीभौआर में विधिक जागरूकता शिविरफोटो-20परिचय- शिविर को संबोधित करते पैनल अधिवक्ता एवं अन्य.बेनीपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को प्रखंड के हावीभौआर उच्च विद्यालय पर पैनल अधिवक्ता मोे. अब्दुल राजिक की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने महिला […]

त्याग, समर्पण व लोकाचार से ताउम्र जूझती महिला हावीभौआर में विधिक जागरूकता शिविरफोटो-20परिचय- शिविर को संबोधित करते पैनल अधिवक्ता एवं अन्य.बेनीपुर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रविवार को प्रखंड के हावीभौआर उच्च विद्यालय पर पैनल अधिवक्ता मोे. अब्दुल राजिक की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने महिला व बच्चों को मिलनेवाली कानून पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला अपना संपूर्ण जीवन लड़ते हुए बिताती है. कभी अपनों के लिए, कभी अपने अस्तित्व के लिये तो कभी सामाजिक कार्यों से तो कभी धर्म के ठेकेदारों द्वारा बनाते नियमों से लड़ती आ रही है, पर मेरा समाज आज भी पुरुष प्रधान बना हुआ है. इस लिए समाज में महिला केा समान अधिकार दिलाने के लिए न्यायालय ने कई कानूनों का प्रावधान किया है. वहीं उन्होंने न्यायालय द्वारा महिला को दिये गये अधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद से पिता की संपत्ति पर बेटा-बेटी का समान अधिकार दिया गया. समान काम का समान वेतन दिया साथ ही भ्रम का लिंग जांच करने तथा गर्भपात कराने को कानूनी अपराध मानते हुए सजा एवं जुर्माने का प्रावधान किया गया है. वहीं उन्होंने बाल अधिकार कानून पर भी प्रकाश डालते हुए बच्चों को दिये जाने वाली कानूनी सुरक्षा की जानकारी दी. शिविर को संबोधित करते जिला विधिक प्राधिकार सेवा के सहायक कुमार गौरव ने भी इस पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस दौरान पंचायत के मुखिया आशा कांति, शिक्षक महेंद्र कांति, गंगा प्रसाद झा उप मुखिया संजय राम, सुनीता देवी, सरपंच पुण्यानंद ठाकुर, शंभु मल्लिक, वीणा देवी, विमला देवी, सावित्री देवी आदि ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >