मंत्रियों के अभिनंदन का नर्णिय

मंत्रियों के अभिनंदन का निर्णय दरभंगा. राज्य महादलित टोला सेवक संघ की जिला संगठन की ओर से शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, खाद्य उपभोक्ता व संरक्षण मंत्री मदन सहनी व भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा के साथ ही नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी का नागरिक अभिनंदन […]

मंत्रियों के अभिनंदन का निर्णय दरभंगा. राज्य महादलित टोला सेवक संघ की जिला संगठन की ओर से शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी, वित्त मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, खाद्य उपभोक्ता व संरक्षण मंत्री मदन सहनी व भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ मदन मोहन झा के साथ ही नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. टाउन हॉल में आगामी 27 दिसंबर को यह समारोह आयोजित होगा. यह निर्णय शनिवार को जिला अध्यक्ष पवन कुमार महतो की अध्यक्षता में केएस कॉलेज खेल मैदान में हुई बैठक में लिया गया. इसके लिए सभी से सामूहिक प्रयास की अपील की गयी. बैठक में अमर राम, पवन कुमार महतो, अमित रजक, मोहन कुमार महतो, अजय साफी, विमलेश सदा, हरेंद्र महतो, विशेश्वर महतो सहित कई अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >