नदी की धार को अवरूद्ध करने की शिकायत

नदी की धार को अवरूद्ध करने की शिकायत आयुक्त के जनता दरबार में पहुंचा मामला फोटो संख्या- 03परिचय- जनता दरबार में शिकायत सुनते आयुक्त. दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में शुक्रवार को पहुंचे दस आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाकर निजात की गुहार लगायी. अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्या सुन रहे प्रमंडलीय […]

नदी की धार को अवरूद्ध करने की शिकायत आयुक्त के जनता दरबार में पहुंचा मामला फोटो संख्या- 03परिचय- जनता दरबार में शिकायत सुनते आयुक्त. दरभंगा : प्रमंडलीय आयुक्त के जनता दरबार में शुक्रवार को पहुंचे दस आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याएं सुनाकर निजात की गुहार लगायी. अपने कार्यालय कक्ष में लोगों की समस्या सुन रहे प्रमंडलीय आयुक्त आरके खंडेलवाल ने मधुबनी जिला के झंझारपुर के पिपरौलिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 14 पर सेविका बहाली में धांधली की शिकायत प्रमिला देवी ने की. वहीं बिरौल प्रखंड के गोरामानसिंह के नदई निवासी मनोज कुमार राम ने आंगनबाड़ी सेविका पर फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने की शिकायत की. दोनों मामले में आयुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारी को जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया. दूसरी ओर हनुमाननगर प्रखंड के विशनपुर निवासी स्व चुल्हाई की पत्नी चंदा देवी ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत राशन कार्ड उपलब्ध कराने की गुहार लगायी. इसमें संबंधित प्रखंड के अधिकारी को कार्रवाई के आदेश उन्होंने दिये. बहादुरपुर के पिड़री पंचायत निवासी नवल किशोर यादव ने घोघराहा और मझौड़ा गांव के बीच नदी के पश्चिमी भाग में मिट्टी भरकर नदी के मार्ग के रोकने की शिकायत आयुक्त से की. इसपर संबंधित क्षेत्र के वरीय अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश आयुक्त ने दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >