अधिकारी पालन करें यातायात के नियम : डीएम

अधिकारी पालन करें यातायात के नियम : डीएम दरभंगा. यातायात की व्यवस्था सुधारने की दिशा में डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं. उन्होंने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि यातायात सुचारू करने को पहुंचे अधिकारी खुद ही जहां-तहां गाड़ी खड़ी करते हैं, यह गलत है. वाहनों की […]

अधिकारी पालन करें यातायात के नियम : डीएम दरभंगा. यातायात की व्यवस्था सुधारने की दिशा में डीएम ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं. उन्होंने शुक्रवार को नेहरू स्टेडियम में आयोजित अधिकारियों की बैठक में कहा कि यातायात सुचारू करने को पहुंचे अधिकारी खुद ही जहां-तहां गाड़ी खड़ी करते हैं, यह गलत है. वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही करें. नो इंट्री जोन में वाहनों को न ले जायें. यातायात नियमों का सख्ती से पालन करना सबों के लिए जरूरी है. इसके दोषी पर कार्रवाई शुरू है. लोकल स्तर पर निगरानी समिति बनाकर यातायात में सुधार को लेकर डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >