ओपन टेक्स्टबुक असेसमेंट के लिए पाठ्य सामग्री व सिलेबस निर्धारित वर्ष 2016 की 9वीं व 11वीं की परीक्षा में इससे पूछे जायेंगे प्रश्न सीबीएसइ ने रोचकता के लिए किया नवाचार दरभंगा. जब आपके परीक्षा में पाठ्य सामग्री हो तथा उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर पर आपका मूल्यांकन हो तब आपके पढ़ने, समझने एवं लिखने की क्षमता का एक साथ आकलन किया जा सकता है. इससे आपकी व्यक्तिगत क्षमता का स्तर भी पता चल सकेगा. यही सबों की पहचान के लिए सीबीएसइ ने 9वीं एवं 11वीं के छात्रों को ओपन टेक्स्टबुक असिसमेंट (ओटीबीए) के द्वारा विभिन्न तरीके से परीक्षण करती है. इस प्रणाली को समृद्ध करने के लिए इस बार शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए सीबीएसइ ने वर्ष 2016 के लिए सिलेबस तथा पाठ्य सामग्री पहले ही उपलब्ध करा दिया है. इन विषयों से संबंधित प्रश्नों की रोचकता बनाये रखने के लिए इस बार नवाचार के तहत 9वीं एवं 11वीं के लिए अलग-अलग विषयों पर पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराया है तथा प्रत्येक टॉपिक के लिए अंक भी निर्धारित किया है. बताते चले कि वर्ष 2014 से इस प्रणाली में प्रायोगिक तरीके अपनाये जा रहे हैं. अंकों का निर्धारण सीबीएसइ 9वीं कक्षा के छात्रों केा ओटीबीए के लिए 50 अंकों की परीक्षा होगी. इसमें हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं समाज विज्ञान में प्रत्येक के लिए दस-दस अंक निर्धारित है. प्रत्येक विषय में दो पाठों से पर्यावरण संरक्ष्ज्ञण, महिला सशक्तीकरण, उर्जा क्षरण, जल संरक्षण, सूखा से निपटने आदि विषयों की पाठ्यसामग्री पर प्रश्न पूछे जायेंगे. वहीं 11वीं कक्षा के इस परीक्षा में भूगोल, जीव विज्ञान एवं अर्थशास्त्र में समुद्री श्रोत, भारत-पाक का वाणिज्य संबंध, विशेष आर्थिक जोन आदि टॉपिक पर प्रश्न होंगे. प्रत्येक विषय के लिए 10-10 अंक निर्धारित है. पाठ्य सामग्री में शामिल है प्रासंगिक मुद्दे ओटीबीए के इस परीक्षा के पाठ्य सामग्री में कई समसामयिक विषय शामिल है जो उनके पाठ्यक्रम से संबंधित है. पर्यावरण में जहां सूखे से निपटने व जल संरक्षण को शामिल किया गया है, वहीं हिंदी में पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण जैसे प्रासंगिक टॉपिक है. भूगोल में डायामिक ओरएन, सोशन इकोनॉमिक जोन आदि समसामयिक विषयों पर प्रश्न होंगे.
ओपन टेक्स्टबुक असेसमेंट के लिए पाठ्य सामग्री व सिलेबस नर्धिारित
ओपन टेक्स्टबुक असेसमेंट के लिए पाठ्य सामग्री व सिलेबस निर्धारित वर्ष 2016 की 9वीं व 11वीं की परीक्षा में इससे पूछे जायेंगे प्रश्न सीबीएसइ ने रोचकता के लिए किया नवाचार दरभंगा. जब आपके परीक्षा में पाठ्य सामग्री हो तथा उसके आधार पर प्रश्नों के उत्तर पर आपका मूल्यांकन हो तब आपके पढ़ने, समझने एवं लिखने […]
