कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्त बरपा रहे कहर जनता दरबार में पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहारफोटो- 4परिचय- फरियाद सुनते डीआजी उमाशंकर सुधांशु.दरभंगा. सर, बहादुरपुर थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस कारण अभियुक्तों का मन लगातार बढ़ता जा रहा है. उनलोगाें की ओर से विगत माह के 25 तारीख को मेरा घर भी जला दिया गया. थाना में आवेदन देने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई. कांड संख्या 81/15 केस उठाने की बार बार धमकी दी जा रही है. यह बातें शुक्रवार को डीआइजी उमाशंकर सुधांशु के जनता दरबार में पहुंची बहादुरपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने न्याय की फरियाद लगाते हुए कही. उसने बताया कि बहादुरपुर थाना में दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त साहिल भारती उर्फ गुड्डू एंव उसके कई सहयोगियों के द्वारा केस उठाने का दवाब दिया जा रहा है. साथ ही ऐसा नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी जा रही है. इसी वजह से घर भी जला दिया गया. इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर रही है. वहीं कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के चिगड़ी निवासी जीवछ साहु के पुत्र जीवछ साहु ने भी थाना में दर्ज कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण उनलोगों द्वारा घर पर आकर हमला करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए न्याय की फरियाद की. डीआइजी के जनता दरबार में दर्जनो फरियादी पहुंचे. सबों ने अपनी बातों को रखते हुए न्याय की गुहार लगायी. श्री सुधांशु ने सबों की बातों को सुनकर विधिसम्मत न्याय का आश्वासन दिया. वहंीं उचित समझने पर इन्होंने संबंधित थाने को फोन कर आवश्यक निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि इस बार भी जनता दरबार में जमीनी विवाद, झूठे केस में फंसाने से संबंधित अधिकतर मामले आये.
कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्त बरपा रहे कहर
कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्त बरपा रहे कहर जनता दरबार में पीड़ित ने लगायी न्याय की गुहारफोटो- 4परिचय- फरियाद सुनते डीआजी उमाशंकर सुधांशु.दरभंगा. सर, बहादुरपुर थाना की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इस कारण अभियुक्तों का मन लगातार बढ़ता जा रहा है. उनलोगाें की ओर से विगत माह के 25 तारीख […]
