चौक चौराहे पर शुरू हो गयी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चासिंहवाड़ा : विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. वही चाय दुकान, पान दुकान आदि जगहों पर पंचायत चुनाव की चर्चा आम हो गयी है. वही जो लोग चुनाव लड़ने का मंनसुवा पाले हुए है. वह अपना प्रत्याशी होने की चर्चा जगह – जगह लोगो के बीच करना शुरू कर दिया है. वही जो वर्तमान में जिला परिषद , मुखिया, सरपंच, एवं पंचायत समिति सदस्य हैं, वे भी फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गये हैं. उनका कहना है कि सरकार को एकल पद को आरक्षण प्रणाली हटा देनी चाहिए. वही भावी उम्मीदवार बनने को उत्सुक है उनके बीच भी संसय की स्थिति बनी हुई है. जहां पहले से सामान्य पद है. वही अनुसुचित होगा या अतिपिछड़ा होगा? यदि किसी से पूछते हैं और उनके मनुकूल जबाब मिलता है तो कुछ देर के लिये उनकी बांछें खिल जाती है. वही विपरीत जबाव सुनेकर मायूस हो जाते हैं.
चौक चौराहे पर शुरू हो गयी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा
चौक चौराहे पर शुरू हो गयी पंचायत चुनाव को लेकर चर्चासिंहवाड़ा : विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. वही चाय दुकान, पान दुकान आदि जगहों पर पंचायत चुनाव की चर्चा आम हो गयी है. वही जो लोग चुनाव लड़ने का मंनसुवा पाले हुए है. वह अपना प्रत्याशी होने […]
