जनता ने विधानसभा चुनाव में वामदलों का किया स्वागत सरकार राशनिंग पर सब्सिडी खत्म करने की कर रही साजिशदरभंगा : विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) की दो दिवसीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में सीपीआइ के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक खतरे और केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं. रसोई गैस पर सब्सिडी खत्म करने के बाद अब मिट्टी तेल और खाद्य सामग्री पर भी सरकार सब्सिडी खत्म करने की साजिश कर रही है. यह बातें बताते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा आवास, मनरेगा तथा किसानों को दिये जा रहे सब्सिडी समाप्त करने की साजिश का पार्टी विरोध करेगी. खेत मजदूर और ग्रामीण दस्तकारों को संगठित कर 01 से 06 दिसंबर तक वामदलों के आह्वान पर सांप्रदायिक विरोधी सप्ताह मनाया जायेगा. साथ ही दिसंबर माह के 26 तारीख को पार्टी के 90वीं वर्षगांठ भी समारोहपूर्वक मनाया जायेगा. बैठक में विधानसभा चुनाव की समीक्षा की गयी. इसपर बोलते हुए जिला सचिव नारायणजी झा ने कहा कि पार्टी की हार की मुख्य वजह मतदाताओं का दो भागों में विभाजन होना रहा. उन्होंने कहा कि जनता ने इस चुनाव में वामदलों की एकता का स्वागत किया है जिसे और मजबूत करने की जरूरत है. बैठक में सरकार के द्वारा डीजल अनुदान, फसल क्षतिपूर्ति मुआवजा, धान खरीद एवं गेहूं के बीज सब्सिडी पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ खाद-बीज की उपलब्धता को लेकर पार्टी आंदोलन तेज करेगी. बैठक में पार्टी के जिला सचिव सुधीर कुमार, कार्यकारिणी सदस्य विशेश्वर यादव, राज्य परिषद सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, राजीव कुमार चौधरी, शत्रुघ्न झा, रामलला झा, जिप सदस्य शैलेंद्र मोहन ठाकुर, ब्रजभूषण सिंह, जीवछ पंडित, कमलाकांत ठाकुर सहित अन्य सदस्यगण मौजूद थे.
जनता ने विधानसभा चुनाव में वामदलों का किया स्वागत
जनता ने विधानसभा चुनाव में वामदलों का किया स्वागत सरकार राशनिंग पर सब्सिडी खत्म करने की कर रही साजिशदरभंगा : विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआइ) की दो दिवसीय बैठक सोमवार को संपन्न हुई. बैठक में सीपीआइ के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि सांप्रदायिक खतरे और केंद्र सरकार की नीतियां जनविरोधी […]
