राम कथा ज्ञान यज्ञ को ले निकली कलश यात्रा

राम कथा ज्ञान यज्ञ को ले निकली कलश यात्राबहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड क्षेत्र के ओझौल गांव में श्री श्री 108 संगीतमय श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ के मौके पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. एकमीघाट स्थित कमला नदी से 251 कुंवारी कन्याओें ने जलभर कर एकमीघाट ओझौल होते हुए गीदरगंज यज्ञ स्थल पहुंचा. पंचायत […]

राम कथा ज्ञान यज्ञ को ले निकली कलश यात्राबहादुरपुर, दरभंगा : प्रखंड क्षेत्र के ओझौल गांव में श्री श्री 108 संगीतमय श्री रामकथा ज्ञान यज्ञ के मौके पर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. एकमीघाट स्थित कमला नदी से 251 कुंवारी कन्याओें ने जलभर कर एकमीघाट ओझौल होते हुए गीदरगंज यज्ञ स्थल पहुंचा. पंचायत के मुखिया पुष्पा कुमारी देवी ने बताया कि रामकथा यज्ञ 30 नवंबर से 10 दिसंबर तक पंडित बैद्यनाथ शरण जी महाराज के द्वारा रामकथा प्रवचन किया जायेगा. यज्ञ के सदस्य अशोक कुमार सुमन, सरपंच राजो देवी, विजय साह, उमेश साह, सुनील कुमार ठाकुर सहित समस्य ग्रामवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >