डीएमसीएच में स्वच्छता अभियान 1 को

डीएमसीएच में स्वच्छता अभियान 1 को दरभंगा. दरभंगा ऑप्थैलमोलॉजी सोसाइटी (डीओएच) की ओर से एक दिसंबर को डीएमसीएच में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है. विभागों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिन विभागों के वार्ड इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ पाये जायेंगे. उस वार्ड को रनिंग शील्ड से सम्मानित किया जायेगा. इसके […]

डीएमसीएच में स्वच्छता अभियान 1 को दरभंगा. दरभंगा ऑप्थैलमोलॉजी सोसाइटी (डीओएच) की ओर से एक दिसंबर को डीएमसीएच में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है. विभागों को जारी पत्र में कहा गया है कि जिन विभागों के वार्ड इस अभियान में सर्वश्रेष्ठ पाये जायेंगे. उस वार्ड को रनिंग शील्ड से सम्मानित किया जायेगा. इसके लिए डीएमसीएच के प्राचार्य डा. आरके सिंहा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है. प्राचार्य के अलावा इस कमेटी में आइएमए जिला शाखा के अध्यक्ष डा. बीके सिंह,सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार, छात्रावास अधीक्षक डा. आरआरपी सिंह व अस्पताल अधीक्षक डा. एसके मिश्रा को शामिल किया गया है. सोसाइटी के अध्यक्ष डा. मनोज कुमार ने बताया कि डीओएस के हरेक वार्षिक समारोह में विजेता को शील्ड प्रदान किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >