पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया गया सुपुर्द

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया गया सुपुर्द जिला पुलिस के जवान व चौकीदार होंगे निलंबित कमतौल. पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौप दिया गया. देर शाम परिजनों ने शव का संस्कार कर दिया. मृतक अवधेश घर से थोड़ी दूर पर मोबाइल सेल एंड सर्विस की दुकान चला कर परिवार को आर्थिक मदद […]

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को किया गया सुपुर्द जिला पुलिस के जवान व चौकीदार होंगे निलंबित कमतौल. पोस्टमार्टम के बाद शव परजिनों को सौप दिया गया. देर शाम परिजनों ने शव का संस्कार कर दिया. मृतक अवधेश घर से थोड़ी दूर पर मोबाइल सेल एंड सर्विस की दुकान चला कर परिवार को आर्थिक मदद करता था. उसकी मृत्यु के बाद परिवार पर दु:ख का पहाड़ टूट गया. इसकी चिंता परिजनों को खाये जा रही थी. शव आने के बाद कोई हंगामा खड़ा नहीं हो इसको लेकर देर शाम तक सभी पदाधिकारी डटे रहे. शव का संस्कार कर परिजनों को वापस आने के बाद देर शाम सभी अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए.इधर, थानाध्यक्ष वरुण कुमार झा ने बताया मृतक के परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है. उचित कार्रवाई की जायेगी. वहीं ग्रामीणों द्वारा लगाये गये आरोप और दिए गये आवेदन को लेकर पूछे जाने पर सिटी एसपी हर किशोर राय ने कहा की जिला पुलिस के जवान एवं एक चौकीदार पर जो आरोप लगाये गये हैं उसमें अविलंब कार्रवाई होगी. निलंबन तो होगा ही, बर्खास्तगी की अनुसंशा की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >