जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव पारित

जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव पारित फोटो . बैठक में आपबीती सुनातीं सुसारी की मुखिया. मुखिया ने अपने ऊपर हुए हमले से सदन को कराया अवगत बहेड़ी. पंचायत समिति की शनिवार को हुई बैठक में सुसारी तुर्की की मुखिया लीला देवी ने अज्ञात महिलाओं के हमला से जख्मी होकर अपने परिवार की सुरक्षा […]

जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा मुहैया कराने का प्रस्ताव पारित फोटो . बैठक में आपबीती सुनातीं सुसारी की मुखिया. मुखिया ने अपने ऊपर हुए हमले से सदन को कराया अवगत बहेड़ी. पंचायत समिति की शनिवार को हुई बैठक में सुसारी तुर्की की मुखिया लीला देवी ने अज्ञात महिलाओं के हमला से जख्मी होकर अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर सदस्यों के बीच गुहार लगायी. साथ ही आपबीती भी सुनायी. उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बराबर जान लेवा हमला कराने की बात कही. इसी घटना से पीड़ित होकर मुखिया ने बैठक में जख्मी हालत में जनप्रतिनिधि की सुरक्षा की मांग की. बताया जाता है कि मुखिया लीला देवी सुबह जलावन के लिए आम के बगीचे में गयी थी. इस बीच चार अज्ञात महिलाएं उन्हें घेर कर गाली गलौज करने लगी. भागने के क्रम में इन महिलाओं ने उनके साथ मारपीट भी की. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उन्होंने इससे पूर्व दुर्गा मेला से घर लौटने के क्रम में भी जानलेवा हमला करने की नीयत से घेरने की बात कही. इसको लेकर बैठक में निर्णय लेते हुए थानाध्यक्ष को ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने एवं जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >