अध्ययन स्मार्ट इंस्टीच्यूशन का उद्घाटन आज आधुनिक तकनीक से लैस रहेगा संस्थान फोटो. 3परिचय. संस्थान के संबंध में जानकारी देते अभिषेक राज, मनीष झा व अन्य. दरभंगा. आधुनिक तकनीक से शिक्षा दिये जाने का सब्जबाग दिखा अभिभावकों को अधिकतर संस्थान छलते हैं. हमने अपने जीवन में बड़ा संघर्ष किया. आज एक मुकाम हासिल किया है. हम चाहते हैं कि कल आनेवाली पीढ़ी को ये समस्या न झेलनी पड़े. वे विश्व बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो कर जायें. इसी सोच के साथ अपने गृह जिला मुख्यालय में अध्ययन स्मार्ट इंस्टीच्यूशन की शुरुआत करने जा रहे हैं. यह पूर्णत: आधुनिक तकनीकी से लैस रहेगा. यह बात भारत समेत विश्व के कई अन्य देशों में विस्तार पा चुके जी नेक्सट ग्लोबल सर्विसेज के चेयर मैन अभिषेक राज ने कही. लक्ष्मीसागर में शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि डिजिटल इंडिया तभी साकार हो सकेगा जब हम इस संस्करण के लिए खुद को तैयार रख सकेंगे. इस संस्थान का उद्देश्य यही है. इसमें आनेवाले बच्चों की एक-एक पल की गतिविधि की जानकारी उनके अभिभावक ले सकेंगे. साथ ही संस्थान में आने व यहां से निकलने के वक्त गेट पर उनकी उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से बनेगी जिसका संदेश अभिभावक के मोबाइल पर उसी समय चला जायेगा. इसके लिए उनके हैंड सेट को यहां से जोड़ा जायेगा. यहां व्यक्तित्व विकास, डांस, स्पोकेन के अतिरिक्त शिक्षण के साथ ही कक्षा पांच से बारहवीं तक की स्मार्ट क्लास के जरिये दी जायेगी. मौके पर संस्थान के प्रशासनिक प्रमुख मनीष झा ने बताया कि विषय विशेषज्ञ ऑन लाइन क्लास लेंगे. साथ ही यहां से वापस घर जाने के बाद यदि किसी बच्चे को विषयगत कोई समस्या होगी तो उन्हें कल का इंतजार नहीं करना होगा. वे उसी समय नई तकनीकी के माध्यम से अपनी समस्या से शिक्षक से हल करा सकेंगे. प्ले स्कूल में बच्चों को आधुनिक खिलौने की जगह शैक्षिक खिलौने उपलब्ध कराये जायेंगे. साथ ही जरूरी आदतों में ढाला जायेगा. इस संस्थान का उद्घाटन 29 नवंबर को लनामिवि के कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा करेंगे. संस्कृत विवि के वीसी डा. देवनारायण झा की अध्यक्षता में बतौर मुख्य वक्ता पूर्व वीसी प्रो एसएम झा रहेंगे. इस अवसर पर चंद्रभूषण कु मार सिन्हा, हिमांशु भूषण सिन्हा, नवनीत सिन्हा, गोविंद कुमार झा आदि प्रमुख थे.
अध्ययन स्मार्ट इंस्टीच्यूशन का उद्घाटन आज
अध्ययन स्मार्ट इंस्टीच्यूशन का उद्घाटन आज आधुनिक तकनीक से लैस रहेगा संस्थान फोटो. 3परिचय. संस्थान के संबंध में जानकारी देते अभिषेक राज, मनीष झा व अन्य. दरभंगा. आधुनिक तकनीक से शिक्षा दिये जाने का सब्जबाग दिखा अभिभावकों को अधिकतर संस्थान छलते हैं. हमने अपने जीवन में बड़ा संघर्ष किया. आज एक मुकाम हासिल किया है. […]
