कालाजार के उन्मुलन पर कार्यशाला आयोजित फोटो::::::10,11परिचय : दरभंगा. साल 2016 में कालाजार के उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को श्यामा रेसिडेंसी में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जयप्रकाश महतो ने कालाजार के कर्मियों को डीडीटी छिड़काव करने का पुख्ता इंतजाम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि छिड़काव को प्रभावकारी बनावें, ताकि कालाजार के मच्छरों का प्रवेश नहीं हो सके. लगातार तीन सालों से कालाजार के मरीजों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. जिले में साल 2013 में 451, 2014 में 297 व 2015 में 215 मरीज आये. पहले 33 जिलों में यह जिला कालाजार से प्रभावित माना जा रहा था. आज यह जिला कालाजर से मुक्त हाने के कागार पर है. श्रीलंका निवासी और स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर जयमन थॉमस ने कहा कि कालाजार के उन्मूलन के लिए मानक पर छिड़काव होना जरूरी है. विकास शर्मा का कहना था कि छिड़काव के लिए उपकरण, तय समय व स्थल पर आना और लोगों को जागरूक करें. विक्रमजीत ने बताया कि आइआरएस, सीएमएल डॉटा का प्रजेंटेशन सही हो. इस मौके पर वेक्टरबान डिजीज कन्सलटेंट बबन प्रसाद, निरीक्षक अवघेश झा, विनय मिश्रा, लेखापाल मुजफ्फर आलम , प्रकाश कुमार झा, सुजीत कुमार, बबलु सहनी, आदि उपस्थित थे.
कालाजार के उन्मुलन पर कार्यशाला आयोजित
कालाजार के उन्मुलन पर कार्यशाला आयोजित फोटो::::::10,11परिचय : दरभंगा. साल 2016 में कालाजार के उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को श्यामा रेसिडेंसी में कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिला मलेरिया अधिकारी डॉ जयप्रकाश महतो ने कालाजार के कर्मियों को डीडीटी छिड़काव करने का पुख्ता इंतजाम करने की अपील की. उन्होंने कहा कि छिड़काव को प्रभावकारी बनावें, […]
