व्यवहार में सुधार लाएं थानाध्यक्ष
दरभंगा : आमजन के साथ थानाध्यक्षों के व्यवहार को लेकर आये दिन मिल रही शिकायत को एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने इसको लेकर थानाध्यक्षों को कड़ी चेतावनी दी है. साथ ही जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए भी कड़ा निर्देश दिया है. गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष […]
दरभंगा : आमजन के साथ थानाध्यक्षों के व्यवहार को लेकर आये दिन मिल रही शिकायत को एसएसपी अजीत कुमार सत्यार्थी ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने इसको लेकर थानाध्यक्षों को कड़ी चेतावनी दी है.
साथ ही जिले में विधि व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए भी कड़ा निर्देश दिया है. गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में विशेष बैठक में पुलिस कप्तान ने थानेदारों से कहा कि थाना पर आनेवाले लोगों के साथ पुलिस का व्यवहार सही नहीं रहता. इससे प्रशासन की साख गिर रही है. इसे बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
हम पुलिस-पब्लिक के दोस्ताना रवैया रखने के प्रति प्रतिबद्ध हैं. इसमें सभी को सहयोगी होना होगा. अब अगर इस तरह की शिकायत मिली तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
थानेदारों से कहा कि अगर मुंशी का रवैया सही नहीं रहता तो तुरंत उसकी शिकायत करें. मौके पर पुलिस कप्तान ने इस गलत व्यवहार को लेकर नगर थानाध्यक्ष को कड़ी फटकार लगायी.
बैंकों की सुरक्षा पर भी दिखायी संजीदगी
इस क्रम में उन्होंने कहा कि बैंको की सुरक्षा को भी कड़ी की जायेगी. इसके लिए आवश्यक जरूरत को पूरा किया जायेगा. एसएसपी ने इस संबंध में बताया कि वे बैंक पदाधिकारी को पत्र भेजकर इस संबंध में निर्देशित किया जायेगा. रात्रि प्रहरी की व्यवस्था करने को कहा जायेगा. जो गार्ड दिन में रहते हैं उन्हीं से रात्रि सेवा लेने का निर्देश दिया जायेगा. साथ ही बैंक के निजी चालक का चरित्र सत्यापन कराया जायेगा.
सेंशरयुक्त सायरन तथा सीसीटीवी कैमरा जिन बैंकों में नहीं है, उन बैंक के अधिकारियों को कहा जायेगा कि वे इसकी व्यवस्था करें. उन्होंने कहा कि देखा गया है कि सीसीटीवी कैमरा अधिकांश बैंकों में रात में बंद रहता है, उसके निरंतर संचालन के लिए पावर बैक-अप की व्यवस्था के लिए कहा
जायेगा.