वित्त समिति की बैठक में निर्णयदरभंगा. लनामिवि के वित्त समिति की बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके कार्यालीय कक्ष में हुई. बैठक में शिक्षाकर्मियों ने 131 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट को 2016-17 के बजट में शामिल करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया. वहीं प्रोन्नति प्राप्त शिक्षाकर्मियोंका पे प्वाइंंट एवं 131 दिनों के हड़ताल अवधि का बकाया के प्रस्ताव को भीअनुमोदित किया गया. पेंशनधारियों के बीच वितरण के लिए राज्य सरकार से प्राप्त 45 करोड़ रुपये के बांटे जाने पर सरकार की ओर से प्राप्त निर्देश संबंधीपत्र नियत समय के भीतर भेजने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया. वहीं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मियों का वेतन बजट में शामिल किये जाने का अनुमोदन किया गया. बैठक में वित्त परामर्शी एमआर मालाकार, वित्त अधिकारी डा. उत्तम लाल ठाकुर, सहायक वित्त अधिकारी डा. अरविंद कुमार झा ,कुलसचिव डा. अजित कुमार शामिल थे.
वत्ति समिति की बैठक में नर्णिय
वित्त समिति की बैठक में निर्णयदरभंगा. लनामिवि के वित्त समिति की बैठक गुरुवार को कुलपति प्रो. साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में उनके कार्यालीय कक्ष में हुई. बैठक में शिक्षाकर्मियों ने 131 प्रतिशत महंगाई भत्ते एवं 3 प्रतिशत इंक्रीमेंट को 2016-17 के बजट में शामिल करने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया. वहीं प्रोन्नति प्राप्त शिक्षाकर्मियोंका पे […]
