सीआरएस ने किया प्वांइट्स व पैनल का मुआयना

सीआरएस ने किया प्वांइट्स व पैनल का मुआयना संरक्षा से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की, दिये कई निर्देशफोटो. 2परिचय. जंकशन के वीआइपी रूम में अधिकारियों के संग बैठक करते सीआरएस पीके आचार्य, साथ में डीआरएम सुधांशु शर्मा व सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन.प्रतिनिधि, दरभंगाचीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पीके आचार्य ने गुरुवार को दरभंगा जंकशन का मुआयना किया. […]

सीआरएस ने किया प्वांइट्स व पैनल का मुआयना संरक्षा से जुड़े पहलुओं की पड़ताल की, दिये कई निर्देशफोटो. 2परिचय. जंकशन के वीआइपी रूम में अधिकारियों के संग बैठक करते सीआरएस पीके आचार्य, साथ में डीआरएम सुधांशु शर्मा व सीनियर डीइएन कॉर्डिनेशन.प्रतिनिधि, दरभंगाचीफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) पीके आचार्य ने गुरुवार को दरभंगा जंकशन का मुआयना किया. इस क्रम में उन्होंने संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की. साथ ही पदाधिकारियों को सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित रखने के लिए कई निर्देश दिये. सीआरएस के आगमन को लेकर जंकशन पर अधिकारियों के बीच गहमा-गहमी बनी रही. श्री आचार्य सुबह ही यहां पहुंच गये. 55501 समस्तीपुर-सीतामढ़ी सवारी गाड़ी से अपने सैलून में सवार होकर यहां आये सीआरएस ने प्वांइट्स व पैनल की गहन जांच की. वे म्यूजियम गुमटी से दक्षिण प्वांइट्स का मुआयना किया. इसके साथ ही रेलवे क्रांसिंग गेट 24 सी का निरीक्षण किया. प्राइवेट नंबर से बात होती है या नहीं इस बाबत पूछताछ की. इस क्रम में वे जंकशन के मुख्य भवन के प्रथम तल पर स्थित पैनल कक्ष गये. वहां पैनल को देखा. इसके कार्य के बारे में स्टेशन अधीक्षक मनहर गोपाल से जानकारी ली. सीआरएस ने सिग्नल आदि समेत संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन पड़ताल की. इधर इस मौके पर मौजूद डीआरएम सुधांशु शर्मा ने जंकशन का निरीक्षण किया. कमांडेंट विजय कुमार पंडित समेत अभियंत्रण विभाग के वरीय पदाधिकारियों के साथ यात्री सुविधा से को खंगाला. जंकशन पर पुराने एफओबी को अबतक नहीं हटाये जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने नई दिल्ली के लिए तैयार खड़ी बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन में टिकट चेकिंग भी करायी. दूसरी ओर सीनियर डीसीएम बीएनपी वर्मा ने विभिन्न स्टॉलों की जांच की. इस दौरान प्लेटफार्म एक पर बीच में बने टेलीफोन बूथ को दीवार किनारे से सटा कर लगाये जाने का निर्देश डीसीआइ राजेश रंजन श्रीवास्तव को दिया गया. इसको लेकर जंकशन पर दोपहर तक गहमा-गहमी बनी रही. सीआरएस के आगमन को लेकर आरपीएफ के अतिरिक्त बल को तैनात किया गया था. पूरा बाहरी परिसर खाली-खाली नजर आ रहा था. कोई भी गाड़ी अवैध तरीके से खड़ी नहीं दिख रही थी. इसमें आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश, एसके झा, सीआरएस श्याम नंदन प्रसाद, सीएस तनवीर अहमद, आइओडब्ल्यू टी राय, सीएचआइ टी चटर्जी समेत दर्जनों अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >