मेला में पॉकेटमारों की रही चांदी

मेला में पॉकेटमारों की रही चांदी सदर. गौसाघाट मेले में बुधवार को पॉकेटमारों की चांदी रही. भीड़ भार से खचाखच भरे इस मेले में कई यात्रियों की जेब कट गई. हालांकि मेले में हाथ साफ करते इस गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित […]

मेला में पॉकेटमारों की रही चांदी सदर. गौसाघाट मेले में बुधवार को पॉकेटमारों की चांदी रही. भीड़ भार से खचाखच भरे इस मेले में कई यात्रियों की जेब कट गई. हालांकि मेले में हाथ साफ करते इस गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने रंगे हाथ दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. पीड़ित बाहर का रहनेवाला था. उसके जेब से 4000 रुपये पॉकेटमारी कर ली गयी थी. इस तरह की वारदात की सूचना मिलते ही सीओ राकेश कुमार भी वहां पहुंच गये. लेकिन उनके समक्ष ही पॉकेटमार को मुक्त कर दिया गया. इस बाबत पूछने पर सीओ श्री कुमार ने बताया कि पीड़ित बाहर का रहनेवाला था. हालांकि दोनों के बीच आपसी समझौता होने पर पॉकेटमार को छोड़ दिया गया. उन्हें रुपये भी वापस कर दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >