दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत फोटो- फॉरवार्डेडपरिचय- आशापुर संजीवनी सेवा सदन पर मृतक की पहचान को उमड़े भीड़.बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम गांव में गुरुवार को बहेड़ा-झंझारपुर पथ में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोग उसे किसी टेंपो पर […]

दो बाइक की टक्कर में एक की मौत फोटो- फॉरवार्डेडपरिचय- आशापुर संजीवनी सेवा सदन पर मृतक की पहचान को उमड़े भीड़.बेनीपुर. बहेड़ा थाना क्षेत्र के अधलोआम गांव में गुरुवार को बहेड़ा-झंझारपुर पथ में दो मोटरसाइकिल के आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोग उसे किसी टेंपो पर लादकर आशापुर स्थित संजीवनी सेवा सदन में इलाज को लाये, जहां चिकित्सक संजीव ठाकुर ने उसे मृत घोषित कर इसकी सूचना बहेड़ा थाना को दी. सूचना पाते ही दारोगा हरिहर सिंह अस्पताल पहुंच छानबीन किये तथा मृतक की जेब से बरामद पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान समस्तीपुर जिला के बिथान थाना के मालपुर निवासी रामस्वरुप कारक के पुत्र हरिशंकर कारक के रूप में की. उसके पास से 3300 नकद, एक मोबाइल सहित कई कागजात भी बरामद किये गये. युवक के मोबाइल से पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दी तो कुछ ही देरमें उसकी बहन झंझारपुर से वहां पहुंच गयी. उन्होंने बताया कि उसका भाई यहां से वापस घर जा रहा था. पुलिस ने दोनों बाइक नंबर (बीआर 32 के- 4767) और (डीएल 35 सी- 7133) को जब्त कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >