सरकारी दर पर बीज को ले तीन दुकान चिह्नित सदर. क्षेत्र के किसानों को रबी फसल लगाने के लिए सरकारी दर (अनुदानित दर) पर गेहूं बीज मिलने लगा है. बीज प्राप्ति के लिए क्षेत्र में विभागीय स्तर पर तीन सरकारी दुकानों को चिह्नित किया गया है. दिल्ली मोड़ के निकट शिव ट्रेर्ड्स, दोनार के महावीर राईस मिल एवं कबीरचक गंज स्थित दुर्गा फर्टिलाइजर के यहां से किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को 10 रुपये प्रतिकिलो की दर से अनुदान मिलेगा. लाइसेंसी दुकानदाराें के पास विभिन्न कंपनियों के बीज उपलब्ध हैं. किसानों को हर कंपनी द्वारा तय मूल्य पर बीज खरीदनी पड़ेगी. इसके बाद किसान अपनी खरीदारी की रसीद बीएओ कार्यालय में जमाकर अनुदान की राशि प्राप्त करेंगे. इसी तरह जीरो टीलेज से खेती के लिए कार्यालय में आवेदन जमा करना पड़ेगा. आवेदित किसानों को 2000 रुपये चुकाना पड़ेगा. इसमें विभाग 40 किलो गेहूं के बीज का पैकेट एवं कुछ दवा उपलब्ध करायेेगी. जीरो टीलेज खेती के लिए विभाग की तरफ से 660 रुपये खेत जुताई के लिए भी दी जायेगी. उक्त विधि से खेती करने के लिए विभाग 2660 रुपये किसानों को अनुदान की राशि चेक के माध्यम से उपलब्ध करायेगी. इधर बीएओ विमलेश मिश्र ने बताया कि किसानों के बीच बीज वितरण का कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है. लेकिन बीज प्राप्ति के लिए पहले आओ पहले पाओ वाली कहावत भी चरितार्थ रहेगी.
सरकारी दर पर बीज को ले तीन दुकान चह्निति
सरकारी दर पर बीज को ले तीन दुकान चिह्नित सदर. क्षेत्र के किसानों को रबी फसल लगाने के लिए सरकारी दर (अनुदानित दर) पर गेहूं बीज मिलने लगा है. बीज प्राप्ति के लिए क्षेत्र में विभागीय स्तर पर तीन सरकारी दुकानों को चिह्नित किया गया है. दिल्ली मोड़ के निकट शिव ट्रेर्ड्स, दोनार के महावीर […]
