त्रिमुहानी संगम तटपर उमड़े श्रद्धालु फोटो- फारवार्डेडपरिचय- त्रिमुहानी संगत तट पर स्नान करते श्रुद्धालुओं की भीड़बेनीपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के त्रिमुहानी कमला संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उक्त स्थानी की ख्याति मिथिलांचल क संगम तट के नाम से जाना जाता है. यहां कमला एवं जीवछ नदी दोनों का मिलन होता है. यहां साल में दो बार कार्तिक पूर्णिमा एवं माघी पूर्णिमा में श्रद्धालुओं का जमावरा होता है. लोगों में ऐसी धारणा है कि उक्त अवसर पर यहां स्नान करने से संतान की प्राप्ति होती है. मनोकामना पूरा होने पर दंपत्ति गठजोड़ कर स्नान को पूर्णिमा के दिन आते हैं. साथ ही संतान सुख की प्राप्ति पर यहां बच्चे का मुंडन करवाते हैं तथा जिंदा पाठी (बकरी के बच्चे) कमला नदी में चढाते हैं. इतना ही नहीं इस अवसर पर तंत्र साधक लोगोें की भी अच्छी खासी जुटना होता है. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के नारबांध एवं पोहद्दी भूतनाथ कमला तट पर भी इस मौके पर श्रद्धालु जुटे तथा स्नान कर भूत नाथ महादेव की पूजा अर्चना की.
त्रिमुहानी संगम तटपर उमड़े श्रद्धालु
त्रिमुहानी संगम तटपर उमड़े श्रद्धालु फोटो- फारवार्डेडपरिचय- त्रिमुहानी संगत तट पर स्नान करते श्रुद्धालुओं की भीड़बेनीपुर : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के त्रिमुहानी कमला संगम तट पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. उक्त स्थानी की ख्याति मिथिलांचल क संगम तट के नाम से जाना जाता है. यहां […]
