बिना अंगरक्षक के घूम रहे विधायक जीवेश कुमार

बिना अंगरक्षक के घूम रहे विधायक जीवेश कुमार जाले . पिछले 8 नवम्बर को मतदान परिणाम घोषित होने के बाद स्थानीय विधानसभा से अपनी जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार को अब तक जिला प्रशासन द्वारा अंगरक्षक मुहैया नहीं करवाया गया़ अंगरक्षक नहीं रहने के बावजूद वे देर रात तक इलाके भ्रमण करते […]

बिना अंगरक्षक के घूम रहे विधायक जीवेश कुमार जाले . पिछले 8 नवम्बर को मतदान परिणाम घोषित होने के बाद स्थानीय विधानसभा से अपनी जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार को अब तक जिला प्रशासन द्वारा अंगरक्षक मुहैया नहीं करवाया गया़ अंगरक्षक नहीं रहने के बावजूद वे देर रात तक इलाके भ्रमण करते रहते हैं. बिना अंगरक्षक के उनके घूमने पर उनके समर्थकों के बीच तरह-तरह की चर्चायें शुरु हो गयी हैं. इस संबंध में पूछे जाने पर जीवेश कुमार ने बताया कि एक दो दिन में मिल ही जायेगा़ हो सकता है पुलिस लाईन में पुलिस बल की कमी होगी, इसीलिए शायद जिला प्रशासन अंगरक्षक मुहैया नहीं करवा रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >