तुर्की पंचायत के लोगों ने शुरु किया अनशन

तुर्की पंचायत के लोगों ने शुरु किया अनशन फोटो :परिचय : अनशनकारियों को संबोधित करते श्री यादवबहेड़ी . सुसारी तुर्की पंचायत के लोगों ने दस सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन बुधवार को शुरु कर दिया. रामचन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सड़क निर्माण में अनियमितता ,बिजली विपत्र माफ करने, इंदिरा आवास […]

तुर्की पंचायत के लोगों ने शुरु किया अनशन फोटो :परिचय : अनशनकारियों को संबोधित करते श्री यादवबहेड़ी . सुसारी तुर्की पंचायत के लोगों ने दस सूत्री मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर आमरण अनशन बुधवार को शुरु कर दिया. रामचन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में सड़क निर्माण में अनियमितता ,बिजली विपत्र माफ करने, इंदिरा आवास आवंटन में गड़बड़ी, फसल क्षति एवं भूकंप पीडि़तों को मुआवजा से वंचित रखने, जनवितरण के अनाज को मनमाने ठंग से बेचने, मवि सुसारी के भवन निर्माण में अनियमितता आदि मांगों को लेकर अनशन पर बैठे है. अनशनकारियों ने मुख्यालय से हाकिमों की नदारत रहने पर जम कर नारेबाजी भी की. इस मौके पर रामचन्द्र यादव, महेन्द्र सदा, विरजू सदा, जोगी सदा, जया देवी, लवकी देवी, सिताई सदा सहित दर्जनों लोग अपनी मांग पर देर शाम तक अड़े रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >