क्रिकेट टूर्नामेन्ट का विधायक ने किया उद्घाटन जाले . स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में बुधवार को मौलाना काजी अहमद मुजाहिदुल इस्लाम क्रिकेट कप टूर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच मधुबनी के झंझारपुर की टीम ने मेजबान जाले की टीम को अपने घातक गेंदबाजी के बदौलत सात विकेट से हराया़ जाले इलेवन के कप्तान गुलाम रसूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 वें ओवर में मात्र 51 रनों पर ही अपने सारे विकेट गवां दिये़ झंझारपुर टीम के राजन कुमार ने तीन, दिनेश कुमार ने दो, कैलाश कुमार ने दो एवं मनोज कुमार ने दो विकेट लिया़ जबाब में उतरी झंझारपुर की टीम ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर 52 रन बनाकर मैच पर कब्जा जमा लिया़ झंझारपुर के टीम के राजन कुमार को उसके घातक गेंदबाजी के द्वारा तीन विकेट लेने तथा 27 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आयोजन समिति के अध्यक्ष वसीम बेग द्वारा दिया गया़ क्रिकेट टूर्नामेन्ट का उद्घाटन नव निर्वाचित विधायक जीवेश कुमार एवं स्थानीय थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया़ तत्पश्चात् थानाध्यक्ष द्वारा गेंदबाजी एवं विधायक जीवेश कुमार द्वारा बल्लेबाजी कर मैच का आगाज किया गया़ इस मौके पर जीवेश कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्ष 1982 से विभिन्न नामों से चलाये जा रहे इस टूर्नामेन्ट की राज्य एवं देश स्तर पर पहचान है़ वे चाहते की इस टूर्नामेन्ट के माध्यम से कोई स्थानीय खिलाड़ी राज्य एवं देश स्तर पर अपना पहचान बनावे, इसके लिए वे हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं. इस टूर्नामेन्ट को संजोकर जिन्दा रखने वाले तमाम जाले की युवा धन्यवाद के पात्र हैं और वे उनकी सराहना करते हैं. इस अवसर पर खूर्शीद बेग, वसीम बेग, गुलाम रसूल, गुलाम मोजक्किर खान, आमीर इकबाल, दिनेश महतो, विपिन पाठक आदि मौजूद थे़
क्रिकेट टूर्नामेन्ट का विधायक ने किया उद्घाटन
क्रिकेट टूर्नामेन्ट का विधायक ने किया उद्घाटन जाले . स्थानीय काजी अहमद खेल के मैदान में बुधवार को मौलाना काजी अहमद मुजाहिदुल इस्लाम क्रिकेट कप टूर्नामेन्ट का उद्घाटन मैच मधुबनी के झंझारपुर की टीम ने मेजबान जाले की टीम को अपने घातक गेंदबाजी के बदौलत सात विकेट से हराया़ जाले इलेवन के कप्तान गुलाम रसूल […]
