आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम

आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम दरभंगा . राजेन्द्र कृषि विश्वविद्याल पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहेंगे. उत्तर बिहार के जिले में चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की […]

आसमान में छाये रहेंगे बादल, शुष्क रहेगा मौसम दरभंगा . राजेन्द्र कृषि विश्वविद्याल पूसा के मौसम परामर्शी सेवा केन्द्र के द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 29 नवंबर तक आसमान में बादल छाये रहेंगे. इस दौरान मौसम शुष्क रहेंगे. उत्तर बिहार के जिले में चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा तथा कभी कभी पछिया हवा चलने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान उत्तर बिहार के तराई जिलों में मध्यम से घने तथा मैदानी भागों में हल्के से मध्यम कुहासे छाये रह सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >