\\\\टं३३ी१त्र/ू/रप्रशासनिक चुस्ती से शांतिपूर्ण बीती मतगणना

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रप्रशासनिक चुस्ती से शांतिपूर्ण बीती मतगणना \\\\टं३३ी१त्र/रसंवेदनशील स्थल पर तैनात रहा अर्द्धसैनिक बलचप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस दरभंगा : लोकतंत्र के महापर्व के बाद नतीजों के दिन रविवार को जैसे जैसे दिन आगे बढता गया रुझान आने लगे. पटाखे फूटने लगे. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थी. दोपहर तक पुलिस […]

\\\\टं३३ी१त्र/ू/रप्रशासनिक चुस्ती से शांतिपूर्ण बीती मतगणना \\\\टं३३ी१त्र/रसंवेदनशील स्थल पर तैनात रहा अर्द्धसैनिक बलचप्पे चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस दरभंगा : लोकतंत्र के महापर्व के बाद नतीजों के दिन रविवार को जैसे जैसे दिन आगे बढता गया रुझान आने लगे. पटाखे फूटने लगे. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थी. दोपहर तक पुलिस भी शहरी क्षेत्र में पुरी तरह सक्रिय हो गयी. चौक चौराहों सहित संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस के साथ अर्द्धसैनिक बल के जवान कमान संभाल चुके थे. चितकबरे रंग के ड्रेस पहने पारामिलिट्री के जवानों को देखते ही शांतचित जीवन व्यतीत करनेवालों लोगां को राहत महसूस होने लगी. वहीं उपद्रवी तत्व उनके डर से शांत रहे. शहर कि मिर्जापुर, उर्दू बाजार, लोहिया चौक, अललपट्टी, टावर चौक सहित कई क्षेत्रेां मंे एसएसबी के जवान प्रतिनियुक्त कर दिये गये. सभी थानों की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ डटे हुए थे. साइरन बजाते हुए पुलिस जीप सड़क पर दौड़ती रही. विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए प्रशासन की ओर से किया गया विशेष प्रबंध कारगर रहा. वहीं शिवधारा स्थित मतगणना स्थल तथा इसके ईद गिर्द भारी सुरक्षा की व्यवस्था की गयी थी. लगभग 1 हजार पुलिस के जवानों सहित सीपीएमएफ की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. साथ ही स्थल के बाहरी भाग में निषेधाज्ञा लागू की गयी. यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने को ले पुलिस के जवान तैनात थे. वैसे छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों का आवागमन कम रहा. विशेष रुप से लोग टीवी के सामने नतीजों का रुझान जानने में व्यस्त रहे. इस संबंध में एसएसपी अजित कु मार सत्यार्थी ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम रही. विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >