दिनभर होती रही आतिशबाजी फूटते रहे पटाखे दरभंगा : मतगणना के बाद जिला प्रशासन ने भले ही विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी हो लेकिन अपने समर्थकों के बीच से उत्साहित कार्यकर्त्ता अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे थे. सबसे पहले कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित होने के बाद निवर्त्तमान विधायक शशिभूषण हजारी के समर्थक रंग गुलाल लगा, पटाखा फोड़ अपनी खुशी का इजहार करने लगे. थोड़ी देर बाद ही दरभंगा ग्रामीण विधानसभा के निवर्त्तमान विधायक ललित यादव की जीत की घोषणा की गयी. इस जीत पर कार्यकर्त्ताआें ने जमकर अबीर गुलाल लगाया. जमकर पटाखे फोड़े. इसी दौरान जाले के निवर्त्तमान जदयू विधायक ऋषि मिश्रा को पराजित कर भाजपा के जीवेश कुमार के जीत की घोषणा की गयी. जिले की पहली सीट भाजपा की झोली में आने पर भाजपाइयों ने जमकर रंग अबीर के साथ पटाखे फोड़े. इसके बाद क्रमश: लगातार पांच सीटों पर महागंठबंधन के प्रत्याशियों की जीत की घोषणाएं हुई. मतगणना स्थल से थोड़ी दूर एनएच के किनारे कार्यकर्त्ता एक-दूसरे को गुलाल लगा अपनी खुशी का इजहार करते रहे. सबसे अंत में शाम चार बजे दरभंगा विधानसभा क्षेत्र से निवर्त्तमान भाजपा विधायक संजय सरावगी की जीत की घोषणा होने पर कार्यकर्त्ता मतगणना स्थल की ओर नारेबाजी करते हुए बिदा हुए. दरभंगा टावर, रामचौक, स्टेशन रोड सहित कई जगहों पर जमकर पटाखे फोड़े गये.
दिनभर होती रही आतिशबाजी फूटते रहे पटाखे
दिनभर होती रही आतिशबाजी फूटते रहे पटाखे दरभंगा : मतगणना के बाद जिला प्रशासन ने भले ही विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं दी हो लेकिन अपने समर्थकों के बीच से उत्साहित कार्यकर्त्ता अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे थे. सबसे पहले कुशेश्वरस्थान (अजा) विधानसभा क्षेत्र का परिणाम घोषित होने के बाद निवर्त्तमान विधायक […]
