बेनीपुर में सुनील का सध गया निशानादरभंगा : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरे जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी का निशाना सध गया. वे पहली बार में ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. मीडिया हाउस से जुड़े सुनील चौधरी का इससे पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. एक चैनल के मालिक होने के नाते विभिन्न दलों के राजनेताओं के साथ उनका बेहतर संबंध रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन पर भरोसा जताया और टिकट दे दिया. नन पॉलिटिकल होने के साथ साथ बहुत कम बोलने वाले मृदुभार्षी सुनील चौधरी ने अपने जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह दी. उन्होंने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा जताया और जनंसपर्क अभियान चलाकर लोगों से एक मौका देने का आग्रह किया. बेनीपुर की जनता ने उनपर भरोसा जताते हुए उन्हें विधानसभा तक पहुंचा दिया. वे राजनीति के खिलाड़ी बेनीपुर के विधायक गोपालजी ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. इस तरह बेनीपुर में भी बदलाव हुआ और भाजपा की जीती हुई सीट छीनने में महागंठबंधन कामयाब रहा.
बेनीपुर में सुनील का सध गया निशाना
बेनीपुर में सुनील का सध गया निशानादरभंगा : बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी अखाड़े में उतरे जदयू प्रत्याशी सुनील चौधरी का निशाना सध गया. वे पहली बार में ही विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे. मीडिया हाउस से जुड़े सुनील चौधरी का इससे पहले कोई राजनीतिक बैकग्राउंड नहीं रहा है. एक चैनल के मालिक […]
