रूझान पर ही लहराने लगा राजद का झंडा

रूझान पर ही लहराने लगा राजद का झंडा दरभंगा: विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन को निर्णायक बढ़त देखते ही इसके कार्यकर्त्ताओं का उत्साह छलक पड़ा. शहर में पटाखे फूटने लगे. राजद कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आये. बाइक पर सवार उत्साही युवाओं की टोली हाथों में पार्टी का झंडा लिये नारा लगाते जीत का जश्न मनाने […]

रूझान पर ही लहराने लगा राजद का झंडा दरभंगा: विधान सभा चुनाव में महागंठबंधन को निर्णायक बढ़त देखते ही इसके कार्यकर्त्ताओं का उत्साह छलक पड़ा. शहर में पटाखे फूटने लगे. राजद कार्यकर्त्ता सड़क पर उतर आये. बाइक पर सवार उत्साही युवाओं की टोली हाथों में पार्टी का झंडा लिये नारा लगाते जीत का जश्न मनाने लगे. शोर-शराबे के बीच निक ले युवाओं को देख जहां इस गठबंधन के समर्थक जश्न में शरीक हाेने लगे वहीं, विरोधी किनारा करने लगे. इस दौरान महागंठबंधन समर्थकों ने जमकर आतीशबाजी भी की. चारों दिशाओं से उठते पटाखों की धमक से पूरा वातावरण दीवाली का दृश्य पहले ही सामने उपस्थापित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >