महिला से रुपये का थैला ले भागा उचक्के

महिला से रुपये का थैला ले भागा उचक्के बिरौल. सुपौल बाजार स्थित एसबीआइ शाखा से रुपये निकालकर जा रहे भवानीपुर के ब्रहमानंद झा की पत्नी शुभकला देवी का थैला में रखे दस हजार नकद ,मोबाइल एवं पास बुक उच्चके उड़ा ले गये. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है. बताया जाता […]

महिला से रुपये का थैला ले भागा उचक्के बिरौल. सुपौल बाजार स्थित एसबीआइ शाखा से रुपये निकालकर जा रहे भवानीपुर के ब्रहमानंद झा की पत्नी शुभकला देवी का थैला में रखे दस हजार नकद ,मोबाइल एवं पास बुक उच्चके उड़ा ले गये. इस मामले को लेकर पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भवानीपुर के शुभकला देवी एसबीआइ से दस हजार रुपये निकालकर पुल घाट स्थित सबजी मंडी पहुंची. वहां वे सब्जी की खरीदारी करने लगी. इसी दौरान उचक्के की नजर उसके थैला पर पड़ी और उसको चुराकर भाग गया. महिला ने काफी देर तक अपने थैला को खोजा, परंतु वहां से थैला गायब था. इस मामले की शिकायत अज्ञात चोर के खिलाफ थाने में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >