नेताजी जीते तो बांटेंगे लड्डू

नेताजी जीते तो बांटेंगे लड्डू हायाघाट. रविवार को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर शनिवार को दिन भर ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर राजनीतिक परिचर्चा का दौर चलता रहा़ जैसे-जैसे शाम ढलती गई अपने-अपने दल के सरकार व प्रत्याशी के जीतने का सभी दंभ भरने लगे. शाम करीब पांच बजे लहेरियासराय-बहेड़ी पथ पर स्थित […]

नेताजी जीते तो बांटेंगे लड्डू हायाघाट. रविवार को आने वाले विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर शनिवार को दिन भर ग्रामीण क्षेत्र के चौक-चौराहों पर राजनीतिक परिचर्चा का दौर चलता रहा़ जैसे-जैसे शाम ढलती गई अपने-अपने दल के सरकार व प्रत्याशी के जीतने का सभी दंभ भरने लगे. शाम करीब पांच बजे लहेरियासराय-बहेड़ी पथ पर स्थित चन्दनपट्टी चौक, आनन्दपुर चौक, सुरहाचट्टी एवं हायाघाट बाजार के हर चाय व नाश्ते की दुकान पर केवल एक ही चर्चा हो रही थी़ मेरा प्रत्याशी जीतेगा तो मेरा प्रत्याशी़ यहां तक की परिचर्चा के दौरान कई जगहों पर तू- तू मै मै की स्थिती भी बन गयी़ लोगों ने बीच बचाव कर मामला को आगे बढ.ने से रोका़ वहीं कुछ लोगों ने अपने नेता के जीत होने पर 10 से 20 किलो लड्डू बांटने का भी दावा किया़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >