सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती फोटो संख्या- 05 व 06परिचय- सरदारजी के चित्र पर माल्यार्पण करते कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा व अन्य एवं उपस्थित लोग फोटो संख्या- 7 व 8परिचय- एमआरएम कॉलेज में दीप जला कार्यक्रम का उद्घाटन करते इग्नू के निदेशक व उपस्थित लोग दरभंगा. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती के […]

सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती फोटो संख्या- 05 व 06परिचय- सरदारजी के चित्र पर माल्यार्पण करते कुलपति डॉ साकेत कुशवाहा व अन्य एवं उपस्थित लोग फोटो संख्या- 7 व 8परिचय- एमआरएम कॉलेज में दीप जला कार्यक्रम का उद्घाटन करते इग्नू के निदेशक व उपस्थित लोग दरभंगा. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को कई शैक्षणिक संस्थानों में समारोहपूर्वक जयंती मनायी गयी. लनामिवि के राजनीति विज्ञान विभाग में कुलपति प्रो साकेत कुशवाहा की अध्यक्षता में संगोष्ठी का आयोजन किया गया. अपने संबोधन में प्रो कुशवाहा ने कहा कि कार्यप्रणाली में लौहपुरुष के सोच का समावेश करें तो परिणाम बेहतर होगा. मुख्य वक्ता एन सिन्हा संस्थान पटना के डॉ अजयनाथ झा ने लौहपुरुष को राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बताया. कार्यक्रम को प्रतिकुलपति प्रो एस मुमताजुद्दीन ने भी संबोधित किया. संचालन प्रो अनिल कुमार झा ने किया. इग्नू एवं एमआरएम कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में सरदार पटेल एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर सेमिनार एमआरएम कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ विद्यानाथ झा की अध्यक्षता में हुई. कार्यक्रम का उद्घाटन इग्नू क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक डॉ रंजन कुमार व अन्य ने दीप प्रज्वलित कर किया. देश के जानेमाने पत्रकार विनोद शर्मा, प्रो तुलाकृष्ण झा, प्रो कामेश्वर झा, प्रो जितेंद्र नारायण, इग्नू के डॉ श्रवण कुमार पांडेय आदि ने अपने-अपने विचार रखे. वहीं एमके कॉलेज के सभागार में प्रधानाचाार्य डॉ डीएन मिश्र की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुई. इसमें डॉ कामेश्वर ठाकुर, डॉ आभारानी झा, प्रो विमल कुमार टांटिया आदि ने विचार रखे. स्थानीय सीएम कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते प्रधानाचार्य डॉ शशिभूषण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. स्थानीय मारवाड़ी कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता एवं उपाध्यक्ष रूसा बिहार सरकार पटना ने कहा कि भारत के राजनैतिक एवं सामाजिक इतिहास में लौहपुरुष की हैसियत एवं धूमकेतु की है, जिसके प्रकाश से हमारा देश प्रकाशित है. प्रधानाचार्य डॉ मुश्ताक अहमद ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि सरदार पटेल की नीति से अधिक नीयत को समझने की आवश्यकता है. वहीं स्थानीय मिल्लत कॉलेज में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते डॉ भक्तिनाथ झा ने पटेल को देश का सच्चा सेवक बताया. जबकि प्लस टू सर्वोदय उच्च विद्यालय में भी काय्रक्रम आयोजित की गयी. दरभंगा जिला पटेल सेवा संघ की ओर से पटेल सेवा संघ के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुई. कार्यक्रम में गणेश सिंह, अरविंद कुमार, बाला प्रसाद आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >