बढ़ रहे हैं मनोरोगियों की संख्या विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित दरभंगा. डीएमसीएच के मनोचिकित्सा विभाग में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया. एचओडी डा. उपेंद्र पासवान ने कहा कि विश्व में मानसिक रोगियों की तादाद बढ़ रही है. लोगों में अवसाद भी बढ़ रहा है. इस कारण विश्व में मनोरोगी की संख्या मेें वृद्धि हो रही है. इसका मुख्य कारण फस्ट्रेशन, बेरोजगारी, जरूरत से अधिक आशा है. भौतिकतावाद की प्रवृत्ति भी मनोरोग को प्रभावित करता है. इस संबंध में मनोरोग चिकित्सक डा. उपेंद्र पासवान ने कहा कि आज का वातावरण एकांगी हो गया है. इस रोग में मादक पदार्थों की भूमिका अहम होती है. ऐसे लोगों से बातचीत करने वाले व्यक्ति नहीं मिलते हैं. डा. पासवान का मानना है कि कंप्यूटर और मोबाइल पर अधिक समय तक काम करना भी हानिकारक है. यदि लोग अपने विचारों को एक दूसरों के साथ बांटे तो लोग मनोरोग से दूर हो सकते हैं. इस मौके पर डा. पुनील कुमार, डा. एस अख्तर एसआर, डा. ,खुर्शीद जमाल, डा. पुष्पराज अनिरुद्ध ने भी अपने विचार रखे.
बढ़ रहे हैं मनोरोगियों की संख्या
बढ़ रहे हैं मनोरोगियों की संख्या विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह आयोजित दरभंगा. डीएमसीएच के मनोचिकित्सा विभाग में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस समारोह का आयोजन किया गया. एचओडी डा. उपेंद्र पासवान ने कहा कि विश्व में मानसिक रोगियों की तादाद बढ़ रही है. लोगों में अवसाद भी बढ़ रहा है. इस कारण विश्व […]
