प्रशासन की गाड़ी के ठोकर से युवक जख्मी

प्रशासन की गाड़ी के ठोकर से युवक जख्मी सदर. एनएच 57 पुराना पथ के खुटवारा मोड़ के निकट शनिवार की शाम पांच बजे डीपीओ लिखा प्रशासन की जीप ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला. वाहन लालू यादव के जीवछघाट स्थित चुनावी सभा से वापस दरभंगा […]

प्रशासन की गाड़ी के ठोकर से युवक जख्मी सदर. एनएच 57 पुराना पथ के खुटवारा मोड़ के निकट शनिवार की शाम पांच बजे डीपीओ लिखा प्रशासन की जीप ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला. वाहन लालू यादव के जीवछघाट स्थित चुनावी सभा से वापस दरभंगा की ओर आ रहा था. इस घटना में युवक बुरी तरह घायल हो गया एवं उसकी बजाज डिस्कवर बाइक संख्या बीआर 07 आर-8854 भी क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि युवक का नाम पता नहीं चल पाया है, लेकिन स्थानीय लोग उसे काकरघाटी निवासी अशोक सहनी का पुत्र बता रहे हैं. घायल युवक को ग्रामीण किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गये, जहां से उसकी गंभीर अवस्था को देखकर डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. इधर घटना से गुस्साए लोगों ने खुटवारा मोड़ पर सड़क को जामकर प्रशासन विरोधी नारेबाजी की. काफी विलंब से घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन उसके पूर्व स्थानीय ग्रामीणों की पहल पर जाम को छुड़ाया गया. करीब एक घंटा से अधिक सड़क यातायात बाधित रहा. थानाध्यक्ष हरिमोहन प्रसाद ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले लोगो ने इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया. युवक का नाम पता नहीं चल पाया है. हालांकि उन्होंने अपने पदाधिकारी को जानकारी प्राप्त करने के लिए डीएमसीएच भेजने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >