गरीब विरोधी है एनडीए : भोला फोटो-25परिचय- जनसंपर्क करते राजद प्रत्याशी भोला यादव.बहादुरपुर. केंद्र में भाजपा की सरकार ने पूरे देश में महंगाई चरम पर पहुंचा दी. गरीबों की थाली से दाल-रोटी छीनने का काम कर रही है. लोकसभा चुनाव में कई वादे किये थे जो गरीबों को नहीं मिल रहा है. यह सरकार गरीब विरोधी राजनीति करती है. शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी भोला यादव ने उक्त बातें कही. इस दौरान अंदामा, योगियारा, विउनी, वेदीपट्टी, सलहा, हनुमाननगर प्रखंड के थलवारा, ब्रह्मोत्तर, शिरनियां, नवटोलिया गांवों में मतदाताआें के घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. मौके पर पूर्व विधायक प्रो. सूर्यदेव त्यागी, कांग्रेस के जयशंकर, दिनेश्वर यादव, सिद्धेश्वर ठाकुर, मुकेश ठाकुर, सतीश यादव, इंद्र मोहन सिंह, रामनरेश यादव, अहमद सुसती, गौतम सिंह पासवान, शंभू पासवान, सुखदेव पासवान, पप्पू यादव, लक्ष्मण यादव, इंद्रपरी देवी, विपुल राय आदि उपस्थित थे.
गरीब विरोधी है एनडीए : भोला
गरीब विरोधी है एनडीए : भोला फोटो-25परिचय- जनसंपर्क करते राजद प्रत्याशी भोला यादव.बहादुरपुर. केंद्र में भाजपा की सरकार ने पूरे देश में महंगाई चरम पर पहुंचा दी. गरीबों की थाली से दाल-रोटी छीनने का काम कर रही है. लोकसभा चुनाव में कई वादे किये थे जो गरीबों को नहीं मिल रहा है. यह सरकार गरीब […]
