मोदी के नेतृत्व में ही महादलितों का विकास संभव : प्रसाद दरभंगा. सूबे में महादलित तथा पिछड़ों-अतिपिछड़ों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. सूबे में महादलितों के विकास में उत्थान के नाम पर लालू-नीतीश आजतक राजनीतिक रोटी ही सेंकते रहेे. इस बार इस झांसे में नहीं आना है. यह बात भाजपा महादलित मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कही. शुक्रवार को दरभंगा नगर के दोनार भठियारीसराय में आयोजित बैठक में उन्होंने मतदाताओं से कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है, जिसने आरंभ काल से ही दलित व महादलितों का सम्मान किया है. डॉ भीमराव अम्बेदकर सरीखे महादलित के मसीहा को भाजपा की सरकार ने ही भारत रत्न का सम्मान दिया. भाजपा सबका साथ-सबका विकास में विश्वास रखती है. यह चुनाव इस बार सभी के लिए महत्वपूर्ण है. इसका ख्याल पांच नवंबर को मतदान केंद्र पर पहुंचने के वक्त जरूर रखें. मौके पर मंच के प्रदेश मंत्री भोला भास्कर, लल्लू शर्मा, गटेश्वर शर्मा, वीरेंद्र कुमार सहित कई मौजूद थे.
मोदी के नेतृत्व में ही महादलितों का विकास संभव : प्रसाद
मोदी के नेतृत्व में ही महादलितों का विकास संभव : प्रसाद दरभंगा. सूबे में महादलित तथा पिछड़ों-अतिपिछड़ों का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव है. सूबे में महादलितों के विकास में उत्थान के नाम पर लालू-नीतीश आजतक राजनीतिक रोटी ही सेंकते रहेे. इस बार इस झांसे में नहीं आना है. यह बात […]
