जातीय उन्माद फैला रही भाजपा

जातीय उन्माद फैला रही भाजपा फोटो- 11परिचय- जनसंपर्क करते प्रत्याशी भोला यादव. बहादुरपुर.वोटरों को आकर्षित करने वाले भाजपाई अब वोट के कारण जातीय उन्माद फैलाने का भी हथकंडा अपनाना शुरू कर दिये हैं. तीन चरण के चुनाव में मतदाताओं के नकारा रुख से पीएम सहित उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी व्यक्तिगत आरोप पर उतर […]

जातीय उन्माद फैला रही भाजपा फोटो- 11परिचय- जनसंपर्क करते प्रत्याशी भोला यादव. बहादुरपुर.वोटरों को आकर्षित करने वाले भाजपाई अब वोट के कारण जातीय उन्माद फैलाने का भी हथकंडा अपनाना शुरू कर दिये हैं. तीन चरण के चुनाव में मतदाताओं के नकारा रुख से पीएम सहित उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी व्यक्तिगत आरोप पर उतर गये हैं. आप मतदाता ही उन्हें सही सबक सिखायें. शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान महागंठबंधन के राजद प्रत्याशी भोला यादव ने उक्त बातें कही. श्री यादव ने बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान पिड़री पंचायत के छपरार कचहरी टोल, छपरार मंठ टोल, डगरशाम कुटी टोल, शोभन, रामभद्रपुर, सिरदिलपुर गांवों में पैदल मतदाताओं के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान अजय यादव, श्याम यादव, हरि मोहन सिंह, मनोज पासवान, दोरिक सदा, दशरथ यादव, महेश यादव, मो. शहाबुद्दीन, पप्पू यादव, सुकदेव पासवान, लक्ष्मण यादव, सुभाष यादव, नागेश्वर यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >