दिन में तीन बार कपड़े बदलते पीएम: कौर

दिन में तीन बार कपड़े बदलते पीएम: कौर पूंजीपतियों की है केंद्र सरकारकुशेश्वरस्थान. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पूंजपतियों की सरकार है. यह किसान, मजदूर, गरीबों को झूठे सपने दिखाकर देश की गद्दी पर काबिज हो गई. इसका नतीजा है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं. गरीब महंगाई की मार से कराह रही है. वहीं […]

दिन में तीन बार कपड़े बदलते पीएम: कौर पूंजीपतियों की है केंद्र सरकारकुशेश्वरस्थान. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पूंजपतियों की सरकार है. यह किसान, मजदूर, गरीबों को झूठे सपने दिखाकर देश की गद्दी पर काबिज हो गई. इसका नतीजा है कि किसान आत्महत्या कर रहे हैं. गरीब महंगाई की मार से कराह रही है. वहीं प्रधानमंत्री दिन में तीन बार कपड़े बदलकर परिधान मंत्री बन गए. जिस व्यक्ति का कोट दस लाख का हो वह गरीब का नहीं अडानी,अंबानी, टाटा जैसे पूंजपतियों के हित में ही काम करेगा. उक्त बातें वेरि चौक पर आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाकपा की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने गुरुवार को कही. उन्होंने राजग और महागंठबंधन दोनों से सावधान रहकर वामदल के पक्ष में वोट करने अपील की. सभा को राज्य सचिव सुशील कुमार, जिला मंत्री नारयणजी झा, अंचल मंत्री विशेश्वर यादव सहित कई ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >