30 नवंबर से होगा अखंड श्यामा नाम नवाह

30 नवंबर से होगा अखंड श्यामा नाम नवाह तैयारी को ले मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की बैठक सफल संचालन को समितियां गठित दरभंगा. अखंड श्यामा नवाह महायज्ञ इस वर्ष 30 नवंबर से होगा. 9 दिसंबर तक चलने वाले इस यज्ञ को लेकर बुधवार को मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से आयोजन समिति […]

30 नवंबर से होगा अखंड श्यामा नाम नवाह तैयारी को ले मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की बैठक सफल संचालन को समितियां गठित दरभंगा. अखंड श्यामा नवाह महायज्ञ इस वर्ष 30 नवंबर से होगा. 9 दिसंबर तक चलने वाले इस यज्ञ को लेकर बुधवार को मां श्यामा मंदिर न्यास समिति की ओर से आयोजन समिति की बैठक हुई. इसमें सफल आयोजन को लेकर समितियों का गठन किया गया. कमला कांत झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में पंडितों के चयन, मंदिर की साज-सज्जा, हवन कुंड निर्माण, कीर्तन मंडली के चयन आदि पर विचार मंथन किया गया. यज्ञ के सफल संचालन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन भी मौके पर किया गया. इसके संयोजक सिद्धू मल, नवीन सिन्हा, एमएन पाठक, श्रीपति त्रिपाठी, प्रदीप झा आदि बनाये गये. समितियों में भंडार व्यवस्था, कलश शोभा यात्रा, यज्ञ संचालन, निगरानी, विज्ञापन, मंदिर दर्शन व प्रसाद वितरण शामिल हैं. यज्ञ की अवधि में नित्य जुटने वाली हजारों भीड़ को नियंत्रित करने व शांति व्यवस्था बहाल रखने के लिए प्रशासनिक सहयोग का फैसला लिया गया. साथ ही निजी सुरक्षा गार्ड तैनात करने व लनामिवि के एनएसएस स्वयंसेवकों के सहयोग पर मुहर लगी. विगत वर्ष की तरह ही वार्षिक पत्रिका मां श्यामा संदेश के प्रकाशन का भी फैसला हुआ. उल्लेखनीय है कि इस महायज्ञ में बिहार सहित अन्य प्रदेशों के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >