शांतिपूर्ण रहा मुहर्रम व तजिया मिलान फोटो .अलीनगर. दसवीं मुहर्रम का पहलाम एवं ताजिया का मिलान शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में पूरे आस्था व अकीदत के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. ताजिया जुलूस निकालने से पहले श्यामपुर के खानकाह एवं इमामबारा, अलीनगर के सरकारी इमामबारा तथा गुलाम जैनूल आबदीन के आवास पर परंपरागत मजलिसों का आयोजन किया गया. इस अवसर पर अलीनगर हाट मैदान में अलीनगर के कुल चार इमामबारों के ताजियों का मिलान सहजौली, पिरहौली, इमामगंज, कटहा, पकड़ी एवं मुंगरा गांव के ताजियों के साथ संपन्न हुआ. जुलूसों पर नियंत्रण रखने मेंं वसीम अख्तर, रिजवान आलम, मसीरउद्दीन, मो कैफी, मो अब्बास, अब्दुल गनी, जन्नत अंसारी, पंसस अब्दुल बारिक एवं सिकंदर आजम आदि सक्रिय रहे. बीडीओ विजय कुमार सौरभ, सीओ कौसर इमाम, बहेड़ा थाना इंस्पेक्टर राजनारायण सिंह एवं अलीनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल व एसएसबी के जवानों के साथ मुस्तैदी बरत रहे थे. उधर श्यामपुर में भी ताजिया जुलूस निकाला गया.
शांतिपूर्ण रहा मुहर्रम व तजिया मिलान
शांतिपूर्ण रहा मुहर्रम व तजिया मिलान फोटो .अलीनगर. दसवीं मुहर्रम का पहलाम एवं ताजिया का मिलान शनिवार को प्रखंड क्षेत्र में पूरे आस्था व अकीदत के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया. ताजिया जुलूस निकालने से पहले श्यामपुर के खानकाह एवं इमामबारा, अलीनगर के सरकारी इमामबारा तथा गुलाम जैनूल आबदीन के आवास पर परंपरागत […]
