:::::::::बिरौल में पटरी से उतरा इंजन का पहिया 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य हुए हालातडीआरएम ने लिया घटना स्थल का जायजादरभंगा. बिरौल स्टेशन पर इंजन का पहिया पटरी से उतर गया. घटना गत आधी रात बाद 1.20 बजे की है. शंटिंग के क्रम में यह हादसा हुआ. इस वजह से 11 घंटे तक रेल लाइन बाधित रहा. दरभंगा से पहुंचे एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) की मदद से दोपहर 12.05 बजे इंजन को वापस पटरी पर लाया जा सका. इस वजह से बिरौल-दरभंगा सवारी गाड़ी भी घंटों विलंब से रवाना हो सकी. लिहाजा यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. इसको लेकर समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक सुधांशु शर्मा खुद बिरौल पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया. इस दौरान यात्रियों की समस्या को लेकर कई निर्देश भी दिये. इनके साथ विभाग के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद थे. इधर, दुर्घटना की वजह को लेकर तत्काल तीन सदस्यीय कमेटी ने संयुक्त रिर्पोट मंडल मुख्यालय को भेज दी है. इसमें निर्माण विभाग को प्रथम दृष्टया दोषी ठहराया गया है. जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार की रात समस्तीपुर से बिरौल पहुंची 55279 सवारी गाड़ी के चालक एसके मंडल इंजन को वापस दरभंगा की ओर लाने के लिए शंटिंग कर रहे थे. इसी दौरान हरि नगर साइड में इंजन (11299) के आगे ट्राॅली का पहिया पटरी से उतर गया. इसकी सूचना तत्काल मंडल नियंत्रण कक्ष को दी गयी. डीआरएम श्री शर्मा नरकटियागंज रेल खण्ड का मुआयना करने के लिए निकलने वाले थे, लेकिन दुर्घटना की खबर मिलते ही वे बिरौल के लिए रवाना हो गये. उनके साथ सीनियर डीइएन व सीनियर डीएसओ भी पहुंचे. अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया. दुर्घटना के कारण की पड़ताल की. इस दौरान इंजीनियरिंग, कैरेज एण्ड बैगन व परिचालन विभाग के अधिकारियों ने तत्काल एक संयुक्त रिर्पोट तैयार की, जिसे मंडल मुख्यालय भेज दिया गया. इसमें निर्माण विभाग की लापरवाही के कारण हादसा होने की बात कही गयी है. डीआएम के मुताबिक मंडल स्तर से इसकी मुख्य जांच करायी जायेगी. दोषी पर कार्रवाई होगी.
:::::::::बिरौल में पटरी से उतरा इंजन का पहिया
:::::::::बिरौल में पटरी से उतरा इंजन का पहिया 11 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य हुए हालातडीआरएम ने लिया घटना स्थल का जायजादरभंगा. बिरौल स्टेशन पर इंजन का पहिया पटरी से उतर गया. घटना गत आधी रात बाद 1.20 बजे की है. शंटिंग के क्रम में यह हादसा हुआ. इस वजह से 11 घंटे […]
