बेलतोड़ी पर जगह-जगह निकली कलश शोभा यात्रा

बेलतोड़ी पर जगह-जगह निकली कलश शोभा यात्रा महाअष्टमी आजदरभंगा : मंगलवार को परंपरानुरूप बेलतोड़ी के विधान को श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया. इस दौरान जगह-जगह पूजा समितियों की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. अहले सुबह शोभा यात्रा निकली. शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना कर निर्धारित बेल के वृक्ष से फल तोड़ा गया. इसके बाद गाजे-बाजे […]

बेलतोड़ी पर जगह-जगह निकली कलश शोभा यात्रा महाअष्टमी आजदरभंगा : मंगलवार को परंपरानुरूप बेलतोड़ी के विधान को श्रद्धालुओं ने पूर्ण किया. इस दौरान जगह-जगह पूजा समितियों की ओर से कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. अहले सुबह शोभा यात्रा निकली. शास्त्रीय विधि से पूजा-अर्चना कर निर्धारित बेल के वृक्ष से फल तोड़ा गया. इसके बाद गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु वापस पूजन स्थल लौट गये. इसके बाद हुई पूजा के पश्चात भगवती का पट खोला गया. इस क्रम में दरभंगा जंकशन के समीप महावीर मंदिर चौक पर हो रही पूजा के समिति तथा हसनचक सहित कई अन्य स्थल से शोभा यात्रा निकाली गयी. उल्लेखनीय है कि बुधवार को महाअष्टमी है. इस अवसर पर महिलाएं जहां खोईंछा भरने के बाद कुंवारी पूजन व उन्हें भोजन करायेंगी. वहीं कई उपवास भी रखेंगी. यहां बता दें कि तिथि को लेकर नवमी का हवन भी बुधवार को ही उत्तम कहा गया है. कारण गुरुवार को विजयादशमी उत्सव है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >