बंगला पद्धति की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र फोटो संख्या-20परिचय- पीताम्बरी बंगला स्कूल में स्थापित मां की प्रतिमा दरभंगा : लालबाग स्थित पीताम्बरी बंगला स्कूल में स्थापित मां की प्रतिमा अपने-आपमें अनूठी है. यहां विगत वर्ष की तरह इस साल भी बंगला पद्धति से प्रतिमा निर्माण किया गया है. बंगाल से आये मूर्तिकारों ने भगवती की प्रतिमा को रूप दिया है. मिथिला की मूर्ति कला से भिन्न यहां की प्रतिमा श्रद्धालुओं का ध्यान खींच रही है. इसी पद्धति से लहेरियासराय के वीणा पाणि क्लब में भी प्रतिमा बनायी गयी है. ज्ञातव्य हो कि इन दोनों स्थानों पर बंगला पद्धति से ही मां का पूजन होता है. पीताम्बरी बंगला स्कूल में यह 52वां आयोजन है. यहां अष्टमी व नवमी को लंगर का भी आयोजन होगा. समिति के सचिव मनोज बोस, प्रसून बनर्जी अन्य सदस्यों के साथ इसमें जुटे हैं.
बंगला पद्धति की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र
बंगला पद्धति की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र फोटो संख्या-20परिचय- पीताम्बरी बंगला स्कूल में स्थापित मां की प्रतिमा दरभंगा : लालबाग स्थित पीताम्बरी बंगला स्कूल में स्थापित मां की प्रतिमा अपने-आपमें अनूठी है. यहां विगत वर्ष की तरह इस साल भी बंगला पद्धति से प्रतिमा निर्माण किया गया है. बंगाल से आये मूर्तिकारों ने भगवती […]
