शांति व्यवस्था को सड़क पर उतरे डीएम व एसएसपी शहर में किया फ्लैग मार्च दरभंगा : दुर्गा पूजा के दौरान पूरी तरह शांति बहाल रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी एके सत्यार्थी खुद सड़क पर उतर आये. इस अवसर पर निकले फ्लैग मार्च में शामिल हो गये. लोगों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा व इसके बाद होनेवाले मुहर्रम को मनाने की अपील की. नगर थाना पर दोनों अधिकारियों ने संयुक्त नेतृत्व में यह मार्च निकाला. इसमें जिला पुलिस के जवानों के साथ ही सैंकड़ों की संख्या में अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल थे. दरभंगा टावर, मिर्जापुर, राजकुमारगंज, कादिराबाद, आयकर चौराहा, कटहलबाड़ी, दोनार सहित विभिन्न मुहल्लों से होकर यह मार्च गुजरा. इस मार्च को देखकर अमन पसंद लोगो ंने राहत की सांस ली तथा निश्चिंत होकर लोग अपने घरों से मेला घूमने के लिए निकले.
शांति व्यवस्था को सड़क पर उतरे डीएम व एसएसपी
शांति व्यवस्था को सड़क पर उतरे डीएम व एसएसपी शहर में किया फ्लैग मार्च दरभंगा : दुर्गा पूजा के दौरान पूरी तरह शांति बहाल रखने के लिए मंगलवार को जिलाधिकारी कुमार रवि व एसएसपी एके सत्यार्थी खुद सड़क पर उतर आये. इस अवसर पर निकले फ्लैग मार्च में शामिल हो गये. लोगों से शांति व […]
